Friday, October 23rd, 2026

दलीप ट्रॉफी में खेल सकते हैं विराट और रोहित, एक दूसरे से टकराने की उम्मीद

नई दिल्ली
 भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी अगली इंटरनेशनल सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है। 19 सितंबर से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। उससे पहले कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी नाम की चार टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति इन टीमों का चयन करेगी और इसमें कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

सिर्फ बुमराह को मिली छूट

दलीप ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट के लगभग सभी बड़े नाम नजर आ सकते। विराट कोहली और रोहित शर्मा एक-एक मैच में नजर आ सकते हैं। चयनकर्ता चाहते हैं कि सभी प्रमुख खिलाड़ी इसमें खेलें। शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को भी दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।

वेन्यू में हो सकता है बदलाव

इस बार दलीप ट्रॉफी जोनल फॉर्मेट में नहीं खेली जाएगी। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति चार टीमें- भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी का चयन करेगी। टूर्नामेंट का आयोजन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में होना है। हालांकि यहां एयरपोर्ट नहीं है और स्टार खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेने की सहमति जताई है। इस स्थिति में बीसीसीआई अब एक राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराने की योजना बना रहा है।

ईशान किशन की वापसी संभव

ईशान किशन को दलीप ट्रॉफी के लिए चुनने जाने की पूरी उम्मीद है। रिपोर्ट की मानें तो चयन समिति चाहती है कि अगर किशन भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें रेड बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू करना होगा। पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी न खेल पाने के कारण ईशान और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। किशन ने बीसीसीआई की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। वहीं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को दलीप ट्रॉफी की किसी भी टीम में जगह मिलने की उम्मीद न के बराबर है।

 

#Rohit Sharma#Virat Kohli

Source : Agency

पाठको की राय