Saturday, October 24th, 2026

टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को मिलेगा मासिक पास: NHAI

पलवल
राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गदपुरी टोल प्लाजा पर जिला पलवल व फरीदाबाद के 211 गांव जो टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की दूरी के दायरे में आते हैं। उस क्षेत्र के वाहन धारकों को गदपुरी टोल प्लाजा से आने-जाने के लिए 315 रुपये के मासिक शुल्क पर पास बनाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) दिल्ली-आगरा टोल रोड लिमिटेड के परियोजना प्रमुख वैभव शर्मा ने शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मासिक पास धारक मासिक रिचार्ज कराने के बाद टोल प्लाजा से किसी भी समय कितनी भी बार आ-जा सकते हैं। टोल प्लाजा के मासिक पास बनवाने के लिए वाहन धारक टोल फ्री नंबर-7217017301 व वॉट्सऐप नंबर-9634974084 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा से बाइक, ऑटो, कृषि से जुड़े वाहनों का आवागमन निशुल्क रहेगा। इस कदम से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

पास बनाने के लिए लगाया जाएगा कैंप
संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के प्रतिनिधि टोल फ्री नंबर व वॉट्सऐप नंबर पर बताए गए निर्धारित समय व स्थान पर पहुंचकर कैंप का आयोजन करेंगे, जहां पर वाहन धारक अपने मासिक पास बनवाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। मासिक पास बनवाने हेतूु कैंप के आयोजन के लिए वाहन धारकों द्वारा समय व स्थान का चयन करना होगा। मासिक पास के लिए वाहन मालिक का सत्यापित स्थायी पता, आधार कार्ड व वाहन की आरसी अनिवार्य है।

 

#Villages falling

Source : Agency

पाठको की राय