Friday, October 23rd, 2026

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने मट्टीमरका को पर्यटक स्थल घोषित न करने की मांग

बीजापुर। जिले के घुर नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत गुल्लापेटा, वरदल्ली, दम्मूर, लिंगापुर, बारेगुड़ा, वाडला के छ: पंचायतों के द्वारा तीन बिंदुओं पर विरोध जताते हुए कलेक्टर के नाम जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन दिया है। ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधियों ने बारेगुड़ा क्षेत्र के छह पंचायतों में मोबाइल टावर व पुलिस कैंम्प नहीं लगवाने के साथ मट्टीमरका को पर्यटक स्थल घोषित नही करने शासन से मांग की है।

उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के बीजापुर का यह इलाका घुर नक्सलग्रस्त माना जाता है। ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधियों की मांग में नक्सलियों का दबाव स्पष्ट प्रर्दशित होता है, जन समस्या निवारण शिविर में दिये गये आवेदन में मट्टीमरका को पर्यटन स्थल का दर्जा नही देने की बात पुरजोर ढंग से कही गई है।  इन छह पंचायतों के किसी भी गांव में पुलिस कैंप की स्थापना नहीं करने की मांग रखी गई है।  वाडला पंचायत के आश्रित ग्राम मट्टीमरका इंद्रावती नदी के किनारे खूबसूरत पिकनिक स्पाट है। मगर अब ग्रामीण इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा नही देने की मांग कर रहे है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बसन्त राव ताटी, चंद्रा कुडेम, (सरपंच वडाला ), यालम अनिता (सरपंच बारेगुड़ा), मेकल सन्तोष (सरपंच लिंगापुर), चिडेम रमेश, (सरपंच दम्मूर), तालाड़ी अंतु (सरपंच वरदल्ली) भगत समैया, अन्नू बाई यालम, (जनपद सदस्य) टी. विलास राव, गुरला किष्टैया, कच्ची चिन्न्नबाबू, गोडड़़े गोपाल, व बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय