Friday, October 23rd, 2026

एपुमेटा के जंगल में जंगली सुअर के हमले से ग्रामीण घायल

दंतेवाड़ा
सीमावर्ती क्षेत्र एपुमेटा के जंगल में आज सुबह जंगली सुअर के हमले से 01 ग्रामीण पंडरु बुरी तरह से घायल हो गया है। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी 108 संजीवनी को दिया, सूचना पर 108 मौके पर पहुंचकर घायल पंडरू को उपचार के लिए गीदम अस्पताल पहुंचाया जहां घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कंडोली पटेलपारा का एक ग्रामीण पंडरु वेको एपुमेटा के जंगल मे लकड़ी लेने गया हुआ था। इसी बीच पंडरु के 2 पालतू कुत्ते जंगली सुअर को जंगल मे दौड़ाने लगे, जिसके बाद जंगली सुअर ने पंडरु पर हमला कर दिया। इस हमले में पंडरु के हांथ, पैर, सीना व पीठ में गंभीर चोटें आई है।

 

#Villagers

Source : Agency

पाठको की राय