Friday, October 23rd, 2026

गोपालगंज में सोना लूटकर भाग रहे 3 बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पीट-पीटकर किया अधमरा

गोपालगंज
गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में स्वर्ण व्यवसाई से सोना लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों की पिटाई से तीनों अपराधी अधमरे हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मांझागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के चंगुल से तीनों अपराधियों को छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ संजीव कुमार सदर अस्पताल में पहुंचे और मामले की छानबीन की। इसके बाद बदमाशों की अपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्वर्ण व्यवसाई के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

#Villagers

Source : Agency

पाठको की राय