Friday, October 23rd, 2026

समाधान तुहंर दुवार योजना के तहत ग्रामीण हो रहे लाभान्वित

कोरिया
छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे तुहंर दुआर योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में निवासरत प्रत्येक ऐसे जन समुदाय जिन्हें राष्ट्रपति ने गोद लिया है और साथ ही ऐसे लोग जो कि अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सक्षम नहीं है । उनके लिए इस कैंप व शिविर के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान उनके ही निकटतम स्थान पर लगा उन्हें लाभांवित किया जा रहा है।विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों की मदद के लिए प्रशासन की विशेष पहल की जानकारी जरुरत मंदो को कैम्प के माध्यम से दी जा रही जिसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड, जाति प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध है।

जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की विभिन्न आवश्यकताओं जिनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन बनअधिकार पट्टा, मनरेगा कार्य के.सी.सी., पी.एम. किसान सम्मान निधि आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड, जाति प्रमाण पत्र निराकरण के लिए सभी विकासखण्डों में जनजाति बाहुल्य ग्रामपंचायतो में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जनजाति विशेष की आवश्यकताओं का समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर करने हेतु पंचायत नोडल अधिकारी के साथ ही स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य एवं पंचायत सचिव शिविर में आवेदन लेकर निराकरण कर रहे हैं।  

इस दौरान विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ मे  एसडीएम श्रीमती नयन तारा, नायाब तहसीलदार विभोर यादव ने ग्राम पंचायत बंजी, सिरियाखोह, नौगाई, सिरौली में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए आवेदनों पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए उन्हें लाभांवित प्रमाण पत्र जारी किया जिसमें विशेष रूप से भूस्वामी अंतर्गत बी 1 प्रदाय, आधार कार्ड व राशन कार्ड प्रदान किया। आपको बता दें कि कोरिया कलेक्टर ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों में सघन सर्वे कर विशेष कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप ग्राम पंचायत सरभोका में विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो बाहुल्य बस्ती नवाडीह में चौपाल के माध्यम से पेंशन, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड, राशन कार्ड, पेयजल सम्बन्धी समस्याओं पर चर्चा की गई। शिविर में 67 आवेदन मिले जिनमें से 46 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस अभियान के तहत 30 अप्रैल तक सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में यह शिविर का कार्य जारी रहेंगा।

 

#Tuhar Duwar Yojana

Source : Agency

पाठको की राय