Friday, October 23rd, 2026

जादू टोना के शक में ग्रामीण की हत्या, दो गिरफ्तार

दंतेवाड़ा
किरंदुल थाना अंर्तगत ग्राम पंचायत हिरोली के पिरनार में जादूटोना के शक में विज्जा कुंजाम नामक ग्रामीण की धारदार हथियार और डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी और एएसपी राजेन्द्र जैसवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार की टीम बनाकर 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए ग्रामीण की हत्या के 02 आरोपी पोदीया और भीमा को गिरफ्तार किया।

आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या के बारे में आरोपी पोदीया और भीमा ने बताया कि मृतक झाड़-फूंक जादू-टोना करता था और मेरे पूरे परिवार को मारना चाहता था, जिसके कारण हम लोगो ने उसकी हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 •े तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गुत्थी को सुलझाने में किरंदुल एसडीओपी कर्ण उइ•े, उपनिरीक्षक शशिकांत टंडन ओर स्टाफ ने एहम भूमिका निभाई।

 

Source : Agency

पाठको की राय