Tuesday, October 20th, 2026

माओवादियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर ग्रामीण घायल, भद्राचलम रेफर

बीजापुर.

नक्सलियों के प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया है। जख्मी हुए ग्रामीण को बेहतर इलाज के लिए सीआरपीएफ जवानों ने एंबुलेंस की मदद से पड़ोसी राज्य तेलंगाना के भद्राचलम भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पामेड़ थाना क्षेत्र के धर्माराम स्कूलपारा निवासी चन्द्रिया सपका (उम्र 50) पिता रमैया मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे मछली पकड़ने चिंतावागु नदी गया हुआ था।

वापसी के दौरान लगभग 10 बजे नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण चन्द्रिया के दाहिने पैर में गंभीर रूप से चोट आने से वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गया। होश में आने के बाद ग्रामीण घसीटते हुए नदी के किनारे तक पहुंचा और अन्य ग्रामीणों को आवाज लगाई। पास खेत मे धान काटने वाले ग्रामीणों ने घायल ग्रामीण को गांव तक पहुंचाया।

इसके बाद सीआरपीएफ 151 वाहिनी व 204 कोबरा वाहिनी के जवानों ने घायल ग्रामीण को त्वरित सहायता देते हुए उसे कोबरा फील्ड हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां घायल ग्रामीण का प्राथमिक उपचार कर उसे एंबुलेंस की मदद से जवानों ने बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी राज्य तेलंगाना के भद्राचलम रेफर किया गया।

 

#Villagers injured by

Source : Agency

पाठको की राय