जेसीआई रायपुर कैपिटल के विक्रम बने अध्यक्ष
रायपुर
जेसीआई रायपुर कैपिटल का अवार्ड नाईट और शपथ ग्रहण समारोह वीआईपी रोड स्थित होटल में हुआ। संस्था के अध्यक्ष श्रीकांत पारख ने अपना अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा सालभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान किया। संस्था का सर्वोच्च सम्मान कमल पत्र संदीप थौरानी को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ अध्याय अधिकारी का सम्मान शशांक ढाबरे को मिला। सनत जैन को बेस्ट सहयोगी का सम्मान प्रदान किया गया। वर्ष 2023 के अध्यक्ष पद के लिए सीए विक्रम गिरडकर, सचिव मनीष जैन को शपथ दिलाई गई। नवीन कार्यकारणी सदस्यों के साथ-साथ संस्था में जुड़े सदस्यों का शपथ ग्रहण इस अवसर पर हुआ।
मंच संचालन अरिजीत गोस्वामी, अविनाश गुप्ता, शशांक ढाबरे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चित्रांक चोपड़ा,पलाश जैन, वेंकट राव,शरद अग्रवाल,पवन अग्रवाल, वासुदेव थोरानी, अमित खरे,नरेंद्र सिन्हा, विनीत गोहिल, कृतेश चौहान, कौशिक परमार एवं संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

पाठको की राय