ईमानदार पुलिसकर्मी नीलांबर को सम्मानित करने विकास उपाध्याय स्वंय पहुंचे
रायपुर
कई मामलों में विधायक विकास उपाध्याय राजनीति से परे काम करने में तत्पर रहते हैं और यह भी उनकी अलग पहचान व छवि बना रही है। ईमानदारी की मिशाल पेश कर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले राजधानी रायपुर के पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सम्मानित किया। इसके ले वे स्वंय वहां तक पहुंचे जहां सिन्हा ड्यूटी में कार्यरत्त थे। माला पहनाया और मिठाई खिलाकर सैल्यूट किया।
बता दे कि शनिवार को राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास 45 लाख रुपये से भरे हुए एक लावारिस बैग वहाँ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को मिलने की खबर मिली थी। यदि वह पुलिसकर्मी चाहता तो इसकी जानकारी किसी को भी दिए बगैर वह उस धनराशि का उपयोग कर सकता था, लेकिन ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए नीलाम्बर सिन्हा ने तत्काल अपने शीर्ष अधिकारियों को इसकी सूचना दी और पैसों से भरे उस बैग को सुपुर्द कर दिया। विकास उपाध्याय आज उस ईमानदार पुलिसकर्मी का स्वागत करने स्वयं उसके कार्यक्षेत्र पहुँचे जहाँ नीलाम्बर सिन्हा को माला पहना और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सुबह का नाश्ता साथ में किया। विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों में अपने मातृभूमि और कार्य के प्रति ईमानदारी,निष्ठा और समर्पण का भाव सदैव रहा हैं और यही भाव हम छत्तीसगढिय़ों की पहचान रही हैं। नीलाम्बर सिन्हा के द्वारा दिये गए इस ईमानदारी के परिचय से आज पूरे छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन हो रहा हैं। साथ ही उपाध्याय ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से चर्चा करेंगे और ईमानदार पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को प्रोत्साहन सम्मान प्रदान करने हेतु आग्रह करेंगे।

पाठको की राय