Tuesday, October 20th, 2026

ग्राम धिरौल, ढोढीपानी, सेमरवार, डोंगराटोला, बहपुर, पिपरहा, बीजापुरी नं 1 तथा कछाराटोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न

अनूपपुर
विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत धिरौल, ढोढीपानी, सेमरवार तथा डोंगराटोला एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बहपुर, पिपरहा, बीजापुरी नं 1 तथा कछाराटोला पहुंची। जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा उनके जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव भी साझा किए गए।

मंचासीन अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

#Vikas Bharat

Source : Agency

पाठको की राय