Tuesday, October 20th, 2026

तमन्ना को छोड़ अपने लिए दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं विजय वर्मा

मुंबई।

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया  के अफेयर की चर्चा इन दिनों जोरों पर हैं। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया जा चुका है और ये रूमर्ड कपल अक्सर मीडिया के सामने पोज देता नजर आता है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की खबरें इन दिनों चर्चा में बना हुआ है, लेकिन अब जो खबर आ रही है वो आपको थोड़ा हैरान कर सकती है।

सुनने में आ रहा है कि एक्टर अखबार में दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीर एक अखबार की कटिंग की है। इस अखबार में विजय वर्मा की शादी के लिए एक विज्ञापन नजर आ रहा है। इस पेपर को एक्टर की मां ने अपने हाथों में पकड़ रखा है। वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्टर की फोटो के साथ लिखा गया है- '६ंल्ल३ी िु१्रीि'। विजय वर्मा की फोटोज से अखबार का फ्रंट पेज पूरा भरा हुआ है। जिसके बाद उनकी मां का रिएक्शन विजय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय