Saturday, October 24th, 2026

विजय दीनानाथ चौहान, विधानसभा में अरविंद केजरीवाल को किसने दिया फिल्मी नाम

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। कथित शराब घोटाले को लेकर मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड को लेकर पलटवार किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक रितुराज गोविंद ने अरविंद केजरीवाल को नया नाम दिया- विजय दीनानाथ चौहान। अग्निपथ फिल्म में अमिताभ बच्चन के मशहूर किरदार वाले इस नाम पर विधानसभा में खूब ठहाके लगे।

रितुराज ने कहा, ''ये सारा नुरा-कुश्ती पप्पू और गब्बू के बीच चाहते हैं, ताकि लड़ाई लड़ना और जीतना बहुत आसान रहे। जब से बीच में विजय दीनानाथ चौहान आया है, तब वो टकटकी लगाए हुए हैं कि कैसे फसाया जाए। और यह विजय दीनानाथ चौहान दीवार कूदकर आ जाता है कि बीच में भइया हम हैं... जैसे खेल में होता है ना वॉकओवर। पप्पू और गप्पू में जब भी लड़ाई होगी तो गप्पू बड़े-बड़े गप मारकर लड़ाई जीत जाएंगे, असली डर तो विजय दीनानाथ चौहान से है।''

विधायक ने आगे कहा, ''दिल्ली में एक चोर होता था रामलाल या श्यामलाल, वह केवल साइकिल चोरी करता था। दिल्ली में कहीं चोरी होती तो रामलाल को पुलिस पकड़कर ले आती थी। ऐसे दिल्ली में एक चोर सिर्फ भैंस चोरी करता था। ऐसे बंटी चोर कुत्ता चोरी करता था। इसी तरह हिन्दुस्तान में जितने भी राज्य हैं, किसी विधायक को यदि मैसेज आता है कि इतने करोड़ ले लो, तो सबको पता है कि एक ही पार्टी ऐसा करती है। बीजेपी ऑपरेशन लोटस चलाती है।''  

 

#Vijay Dinanath Chauhan

Source : Agency

पाठको की राय