Saturday, October 24th, 2026

खड़ी फसल को आग से बचाने के लिए सतर्कता जरूरी : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में खड़ी फसल में आग लगने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी किसानों और नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि - "जहाँ फसल खड़ी है, वहाँ किसी कीमत पर नरवाई में आग न लगाएँ। भूसा बनाने के लिए रीपर तभी चलाएँ, जब आसपास की फसल कट गई हो। इससे चिंगारी निकलने से आग लगने की आशंका होती है। भीषण गर्मी में असावधानी से बीड़ी, सिगरेट पीने से भी इस तरह की घटनाएँ होती हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि जहाँ फसल खड़ी हो, वहाँ धूम्रपान में सावधानी रखें। किसानों का नुकसान न हो इसके लिए हर संभव सर्तकता आवश्यक है।"

 

 

#खड़ी फसल को आग

Source : Agency

पाठको की राय