Monday, October 19th, 2026

  सतर्कता : कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र की तैयारियां तेज, 27 दिसंबर को देशभर के अस्पतालों में मॉकड्रिल

नई दिल्ली


चीन में कोरोना संक्रमण की वजह से मचा तांडव भारत तक न पहुंचे इसको लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले मंगलवार (27 दिसंबर) को देशभर के अस्पतालों में कोरोना से जुड़ी आपातकालीन तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मॉक ड्रिल के दौरान एक सरकारी अस्पताल का दौरा कर सकते हैं।

नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी- सूत्र

 भारत सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) को इजाजत दे दी है। यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर दी जा सकेगी। यह वैक्सीन पहले प्राइवेट अस्पतालों में लगानी शुरू की जाएगी। यह वैक्सीन कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी शामिल की जाएगी।

ज्योतिरादित्य बोले- सरकार सजग, लगाईं 220 करोड़ कोविड वैक्सीन

कोरोना को लेकर सरकार की तैयारियों के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने  कहा कि देशभर में 220 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हेल्थ केयर को समग्र स्वास्थ्य देखभाल में बदलने पर है।

पड़ोसी देश चीन में कोरोना के मामलों में अचानक इजाफा होने पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय वहां के हालातों पर नजर रखे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उच्च अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर मीटिंग की है। आज स्वास्थ्य मंत्री भी सभी राज्यों के हेल्थ मिनिस्टर्स के साथ मीटिंग करेंगे।

 

#कोरोना

Source : Agency

पाठको की राय