Sunday, October 25th, 2026

देश के साथ विद्याचरण शुक्ल ने छत्तीसगढ़ के विकास की राहें प्रशस्त की - बघेल

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की 2 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने विद्याचरण शुक्ल के छत्तीसगढ़ के विकास के लिए किए गए योगदान को याद करते हुऐ कहा कि स्वर्गीय शुक्ल अनेक वर्षों तक केंद्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते रहे, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने संचार, गृह, रक्षा, वित्त, योजना, विदेश, संसदीय कार्य आदि मंत्रालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली और देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास की राहें प्रशस्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि झीरम घाटी नक्सली हमले में हमने पं. विद्याचरण शुक्ल सहित कई प्रमुख नेताओं को खोया है। उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।

 

#Baghel

Source : Agency

पाठको की राय