Tuesday, October 20th, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को वितरित किये स्वीकृत पत्र

  रीवा
 विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर एवं नईगढ़ी में लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तथा उनकी रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति भी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि 10 जून को लाडली बहनों के खाते में योजना की प्रथम किश्त की राशि आयेगी और यह दिन उनके लिए उत्सव का दिन होगा। कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह चंदेल, मन्नूलाल गुप्ता, शिवपूजन शुक्ला, जनसंपर्क सहायक मध्यप्रदेश विधानसभा पुष्पेन्द्र गौतम सहित बड़ी संख्या में हितग्राही बहने उपस्थित रही।

 

Source : Agency

पाठको की राय