Wednesday, October 21st, 2026

तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में नर्सो का शराब पार्टी करते वीडियो वायरल,मचा हड़कंप, शिकायतें दर्ज

हनमकोंडा

सरकारी अस्पताल में महिला स्टाफ की ओर से दारू पार्टी करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में हड़कंप मच गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हॉस्पिटल की वूमेन स्टाफ को शराब पीते देखा जा सकता है। यह वीडियो जिले के सरकारी मातृत्व अस्पताल का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो की मरीज के एक रिश्तेदार ने रिकॉर्ड किया है। इसमें तीन महिलाओं को बातें करते और शराब पीते देखा जा सकता है। ये तीनों महिलाएं हॉस्पिटल का स्टाफ बताई जा रही हैं। दो महिलाएं मरीज के बेड पर बैठी हुई हैं और तीसरी महिला वहीं खड़ी है। ये लोग किसी चौथे शख्स से बातचीत कर रही हैं।

'यह घोर लापरवाही का मामला'
दूसरे मरीजों ने भी हॉस्पिटल स्टाफ के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। आरोप है कि मरीजों की देखभाल करने की जगह पर स्टाफ हॉस्पिटल में बर्थडे सेलिब्रेट करने में लगा था। इस दौरान अस्पताल परिसर में पार्टी रखी गई और दारू भी पी गई। इससे मरीजों की ठीक ढंग से देखभाल नहीं हो सका। हॉस्टिल स्टाफ की ओर से यह घोर लापरवाही का मामला है।

सख्त ऐक्शन लिए जाने की मांग
दारू पार्टी करते जिन्हें पाया गया है उनमें नर्स/मिडवाइफ, आरोग्यश्री कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स और दो बाहरी लोग शामिल हैं। इनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिए जाने की मांग की जा रही है। मरीजों के परिजनों ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि प्रशासन को जल्द कोई कदम उठाना चाहिए। इंटरनेट यूजर्स भी इसे देखकर हैरान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल का तो यही हाल है।

 

 

#Video of nurses having

Source : Agency

पाठको की राय