Thursday, October 22nd, 2026

जेल में बंद खुशी दुबे का वीडियो वायरल, जेल डीजी ने मांगी डीआईजी से रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे का वायरल वीडियो होने के मामले में डीजी जेल ने जांच बैठा दी है. जेल डीआईजी अब इस मामले में जांच करके डीजी जेल को रिपोर्ट सौंपेंगे.

दरअसल, कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे के जुंबा डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.  वीडियो बाहर आने पर जेल प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं. इसी को लेकर सरकार हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू करवा दी है.  

बताया गया कि जेल में महिला बंदियों का तनाव दूर करने और उन्हें स्वस्थ रखने के उद्देश्य से जेल के अंदर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया था.  इसी शिविर में इस शिविर में महिला बंदियों के साथ बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे ने भी जुंबा डांस किया, जो कि योग का ही हिस्सा है.

खुशी दुबे, बिकरू कांड के आरोपी  रहे अमर दुबे की पत्नी हैं. अमर को पिछले साल मुख्य गुनहगार विकास दुबे से पहले ही यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था. वहीं, बिकरू कांड में आरोपियों की मदद के आरोप में ही खुशी दुबे जेल में बंद है.

योगा टीचर किरण गुप्ता के मुताबिक, जेल में तीन दिवसीय योग शिविर के दौरान खुशी दुबे ने उनसे डांस करने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने योगा का एक हिस्सा जुंबा डांस करवाया.

 

Source : Agency

पाठको की राय