Tuesday, October 20th, 2026

अदा शर्मा का समंदर किनारे मार्शल आर्ट करते वीडियो वायरल

एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियो और फोटो फैन्स के लिए शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बेहतरीन तरीके से समंदर किनारे सिलम्बम मार्शल आर्ट करते दिख रही हैं। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहने इसमें वो हमेशा की तरह बोल्ड और दबंग स्टाइल में नजर आ रही हैं। इस इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने ऐसा मार्शल आर्ट दिखाया है कि लग रहा है वो सालों से प्रेक्टिस कर रही हैं। अदा शर्मा के इस वीडियो को अभी तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ में लाखों लाइक्स और कमेंट भी आए हैं। इसपर अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने भी कमेंट कर लिखा सिक, जिसपर अदा ने जवाब में लिखा अंदर। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अदा अपने जाने पहचाने बोल्ड अंदाज से कैसे लाइमलाइट में आ गई हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय