Thursday, October 22nd, 2026

विवाहिता का नहाते का वीडियो बना,5 महीने किया दुष्कर्म

भोपाल
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में बाथरूम में नहाते समय विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ 5 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी ही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया इलाके में रहने वाली 27 साल की महिला गृहणी है। उसका पति प्राइवेट काम करता है। महिला के 3 बच्चे हैं। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि अगस्त 2021 में पड़ोस में रहने वाले परिचित फैजल ने नहाते समय मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया था।

फिर वो उसी वीडियो को महिला को दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी, तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देगा। महिला आरोपी की धमकी से डर गई। इसके बाद आरोपी उसके साथ गलत काम करने लगा। महिला ने कई बार उसे समझाते हुए ऐसा करने से मना किया, लेकिन वो नहीं माना। परेशान होकर महिला ने बुधवार को इस घटना की जानकारी अपने पति को दे दी। जिसके बाद दंपति ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

किराए के मकान में दोनों का बाथरूम एक था
महिला और आरोपी अशोका गार्डन इलाके के एक मकान में किराए का रूम लेकर रह रहे थे। दोनों का बाथरूम एक था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने चुपके से बाथरूम में मोबाइल का कैमरा चालू कर रख दिया। इसमें महिला नहाते हुए कैद हो गई। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो बनाने के बाद आरोपी रूम छोड़कर निशातपुरा में रहने चला गया। आरोपी भी निजी काम करता है।

 

#5 महीने किया दुष्कर्म

Source : Agency

पाठको की राय