Wednesday, October 21st, 2026

आज रिलीज हुई विक्की-सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’


मुंबई।

हर दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में ऐसा कुछ होता है, जो फैंस का ध्यान खींच लेता है। आज सारा अली खान और विक्की कौशल की रोम-कॉम फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस दौरान एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है। विक्की प्रमोशन के लिए इंदौर में नजर आए, जहां उन्होंने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया।

वहीं, शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन अपने नए टीवी शो बरसातें को लेकर लाइमलाइट में है। इसका प्रोमो आउट हो चुका है। जरा हटके जरा बचके को ट्विटर पर मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। एक मीडिया यूजर ने लिखा, जरा हटके जरा बच्चे के बारे में है कि आप घर खरीदने के लिए कितनी दूर जा सकते हैं- व्यावहारिक और मनोरंजक तरीके से समझाया गया। विक्की कौशल और सारा अली खान प्रभावशाली दिखे और विशेष रूप से कॉमिक भागों में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। जरा हटके जरा बचके अपनी बेटी के साथ देखा। उन्होंने लिखा कहानी काफी इमोशनल है।

 

Source : Agency

पाठको की राय