Tuesday, October 20th, 2026

अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे उपराष्ट्रपति 20 फरवरी को

इटानगर.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अरुणाचल प्रदेश की दो-दिवसीय यात्रा पर 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे। यह उपराष्ट्रपति के तौर पर उनकी पहली यात्रा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा यहां इंदिरा गांधी पार्क में राज्य के 38वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। धनखड़ 21 फरवरी को राजभवन में राज्य पुरस्कार समारोह में भी शामिल होंगे।

इस बीच राजधानी के उपायुक्त तालो पोटोम ने एक कार्यकारी आदेश में शनिवार से यहां राजभवन के आसपास 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। आदेश के अनुसार, किसी स्थान पर चार से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। हालांकि, सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा बलों और उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों को छूट दी गई है। निषेधाज्ञा 21 फरवरी तक लागू रहेगी।

 

#Vice President

Source : Agency

पाठको की राय