Tuesday, October 20th, 2026

तीन को उपराष्ट्रपति के रायपुर आने की संभावना


रायपुर

उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार जगदीप धनखड़ के तीन दिसंबर को रायपुर आने की संभावना है। हालांकि अधिकृत तौर पर अभी उनके आने और कार्यक्रम का प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है, लेकिन जो जानकारी मिली है उसके अनुसार तीन दिसंबर को उपराष्ट्रपति रायपुर आएंगे और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ व्याख्यान होगा। बताया जाता है कि राजभवन में वे विश्राम करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय