Wednesday, October 21st, 2026

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भोपाल से रवाना

मंत्री शुक्ल सहित जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी विदाई

भोपाल

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राजकीय विमानतल पर विदाई दी गई। उप राष्ट्रपति धनखड़ को जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अभिवादन कर विदाई दी। उप-राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से नई दिल्ली के लिये रवाना हुए। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल, प्रभारी कलेक्टर फ्रेंक नोबल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय