Thursday, October 22nd, 2026

उपराष्ट्रपति ने नए संसद भवन के 'गज द्वार' पर फहराया तिरंगा, खड़गे नहीं पहुंचे, विपक्ष के कई नेता मौजूद

नई दिल्ली

संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले संसद के नए भवन पर आज राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को स्थापित कर दिया गया। राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति जगजीप धनखड़ ने झंडारोहण किया। इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के अलावा लोकसभा में ही कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसद और मंत्री मौजूद रहे। हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं शामिल हुए। उन्होंने पहले से तय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में व्यस्त रहने का हवाला दिया। साथ ही उन्होंने सरकार पर देरी से आमंत्रण भेजने का भी आरोप लगाया।

कल से शुरू हो रहा है संसद का विशेष सत्र
आपको बता दें कि 18 सितंबर से संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो रही है। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र की शुरुआत पुराने भवन से होगी। वहीं, इसके अगले दिन यानी कि गणेश चतुर्थी के मौके पर नए भवन में कामकाज प्रारंभ होगा। इससे पहले आज तिरंगे को नए भवन पर स्थापित कर दिया गया। नए संसद भवन पर ध्वजारोहण के मौके पर संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पीयूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और प्रमोद तिवारी सहित कई नेता मौजूद रहे।

 

 

#'गज द्वार' पर फहराया तिरंगा

Source : Agency

पाठको की राय