Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से मिले कुलपति, विश्वविद्यालयों की गतिविधियों पर की चर्चा

रायपुर.

आज राजभवन में शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव और आंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति श्री अभिषेक अग्रवाल एवं कुलपति डॉ. टी. रामाराव ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होेंने अपने-अपने विश्वविद्यालयों की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया।

लक्ष्य का 89 प्रतिशत बोनी पूर्ण
चालू खरीफ सीजन में अब तक लक्ष्य का 89 प्रतिशत बोनी पूर्ण हो चुका है। जबकि इस सीजन में राज्य सरकार द्वारा 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों के बोनी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 43.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है।

जनदर्शन 8 अगस्त को
मुख्यमंत्री निवास में होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम इस गुरुवार 8 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रूबरू होकर अपने आवेदन/ समस्या रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

 

#Chhattisgarh#Governor Ramen Deka#Vice Chancellors met

Source : Agency

पाठको की राय