Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल से शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीवास्तव ने की भेंट

रायपुर

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के नवनियुक्त कुलपति श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने उन्हें विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर में युवाओं को कैरियर गाईडेंस उपलब्ध कराएं और साथ ही उद्यमी बनने के लिए भी प्रेरित करें। 

 

Source : Agency

पाठको की राय