Wednesday, October 21st, 2026

माघ पूर्णिमा और संत रविदास जयंती पर विहिप ने निकाली भव्य रथयात्रा

जीपीएम
माघ पूर्णिमा और संत रविदास जयंती का कार्यक्रम रविवार को को जिले में काफी हर्षोल्लास से मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा जिले में भव्य रथ यात्रा सरकारी पारा स्कूल से निकाली गई जो पूरे नगर में भ्रमण करते हुए लोगो में धार्मिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने बताया कि रविदास जयंती और माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। संत रविवास जी बेहद धार्मिक स्वभाव के थे। वे भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक थे।  संत रविदास जी ने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कत्र्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। उन्होंने  लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी, और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए।  उनके उपदेशों और शिक्षाओं से आज भी समाज को मार्गदर्शन मिलता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय