Saturday, October 24th, 2026

JDU से BJP में गए दिग्गज नेता का दावा, '10-15 दिन में सीएम पद से इस्तीफ़ा दे देंगे नीतीश'

पटना
जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। यादव परिवार के ख़िलाफ़ सीबीआई की तरफ़ से दायर आरोपपत्र में राजद प्रमुख लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव का नाम शामिल है। इस मामले में जेडीयू से भाजपा में गए दिग्गज नेता अजय आलोक ने हैरतअंगेज़ दावा किया है। भाजपा नेता अजय आलोक ने दावा करते हुए कहा कि 13 तारीख को जब कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा तो सीबीआई उनकी रिमांड मांगेगी और अगर सीबीआई को उनकी कस्टडी मिल जाएगी तो, नीतीश कुमार अगले 10-15 दिनों में बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय