Monday, October 19th, 2026

वर्स्टापेन ने हैमिल्टन को पछाड़कर मैक्सिको सिटी ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस जीती

मैक्सिको सिटी
रेडबुल के मैक्स वर्स्टापेन ने मैक्सिको सिटी ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस जीतकर सत्र की चैंपियनशिप के लिए मर्सीडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन पर बढ़त मजबूत कर ली।

वर्स्टापेन के साथी सर्जियो पेरेज इस रेस के इतिहास में पोडियम पर पहुंचने वाले मैक्सिको के पहले ड्राइवर बने। वह हैमिल्टन के बाद तीसरे स्थान पर रहे। इस परिणाम से रेडबुल टीम चैंपियनशिप की दौड़ में मर्सीडीज के करीब पहुंच गया है।

दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक अंक का फासला है। वर्स्टापेन की यह इस सत्र की नौवीं जबकि कॅरिअर की 19वीं जीत है। उनके 312.5 अंक हो गए हैं और उन्होंने हैमिल्टन (293.5) पर 19 अंकों की बढ़त बना ली है। सत्र में सिर्फ चार रेस बची हैं।

 

#Formula One race

Source : Agency

पाठको की राय