Monday, October 19th, 2026

वर्मी कंपोस्ट बनी लक्ष्मी बंजारे के आय का साधन


कठिया रांका (बेमेतरा)

जिले के ग्राम कठिया रांका  आनंद गांव की रहने वाली लक्ष्मी बंजारे ने बताया कि उसने जय स्व-सहायता समूह से जुड़कर वर्मी कंपोस्ट से जैविक खाद बनाया। जिसे बेचकर अब तक 10 लाख 14 हजार रुपये की आमदनी की है। समूह में 10 महिला सदस्य हैं, सभी को एक-एक लाख रुपए की आमदनी हुई है।

उन्होंने बताया कि जैविक खाद बेचकर समूह की महिलाएं परिवार और पति को सहयोग कर रही हैं। किसी ने टीवी खरीदी, किसी ने घर बनाने में मदद की, तो किसी ने अपने पति के लिए स्कूटी खरीदी है।इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं से गरीब के घर में अंजोर हो रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय