Sunday, October 25th, 2026

वाहन आपस में भिड़े, दोनों चालकों की मौत

बालोद
गुरूवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में दो ट्रक आपस में भिड़ गई जिससे दोनों वाहन चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटाया जिसके बाद इस मार्ग पर फिर यातायात प्रारंभ हुआ। मृतक दोनों वाहन चाले दुर्ग जिले के अंडा थाने के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग गांव के निवासी हैं।

दुर्घटना के बारे मेंं लिी जानकारी के अनुसार घटना थाना गुण्डरदेही के दुर्ग दल्लीराजहरा मार्ग स्थित ग्राम डंगनिया के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक पखांजुर से गैस खाली करके दुर्ग की ओर आ रहा था । इस दौरान सामने से रेत से भरी हाइवा दुर्ग से धमतरी की ओर जा रही थी, तभी दोनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, मौके पर ही दोनों ड्रायवर की मौत हो गई और दोनों वाहनों के परखच्चे भी उड़ गये थे। हादसे में मृत दोनों चालकों में से एक हाइवा चालक अंडा थाना अछोटी निवासी 55 वर्षीय मनराखन डिल्लीवार और दूसरा थाना अंडा जनजगिरी निवासी 45 वर्षीय भानुप्रताप हिरवानी है। पुलिस ने आईपीसी धारा 304अ के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

 

#मौत

Source : Agency

पाठको की राय