Saturday, October 24th, 2026

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में वीडीसी सदस्य ने खुद को गोली मार जान दी

राजौरी/जम्मू
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में ग्राम रक्षा समिति (वीडीसी) के एक सदस्य ने अपनी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वीडीसी सदस्य की पहचान बाई नामबल गांव निवासी सुरेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि वीडीसी सदस्य के तौर पर शर्मा को हथियार जारी हुआ था और उसी हथियार से उसने सोमवार रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि शर्मा ने अपने घर के पास एक खेत में अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। कांडी थाने की एक टीम मौके पर पहुंची है। भाषा सुरभि नोमान

 

#खुद को गोली मार जान दी

Source : Agency

पाठको की राय