वीडी शर्मा पहुंचे जबलपुर किया आदिवासी विकास पर मंथन
जबलपुर
अमर शहीद रघुनाथ शाह-शंकर शाह के बलिदान दिवस पर जबलपुर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के पूर्व भाजपा आदिवासी मंथन में जुट गई है। प्रमुख आदिवासी नेताओं का आज जबलुपर में जमावड़ा है जिसमें आदिवासी मंथन के तहत एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में शिरकत करने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जबलपुर पहुंच गए हैं।
वे यहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह की मौजूदगी में व्यवस्था प्रमुखों और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ संभागीय कार्यालय में बैठक करेंगे। इसके साथ ही सभा स्थल का निरीक्षण करने भी पहुंचेंगे। आदिवासी मंथन-चिंतन के तहत केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्य सभा सदस्य संपतिया उइके, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष समीर, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलश्री भांबर सहित सभी प्रमुख नेता शहर में हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा की उपस्थिति में इन सभी नेताओं की एक आवश्यक बैठक करौंदा बायपास स्थित भवन में आयोजित है। उल्लेखनीय है कि रघुनाथ शाह-शंकर शाह के बलिदान दिवस को भाजपा वृहद स्तर पर मना रही है।
इस आयोजन के तहत देश भर के आदिवासियों तक पहुंचने का प्रयास भाजपा संगठन कर रहा है। बैठक का एजेंडा देश भर में आदिवासियों के घरों तक पहुंचने की योजना बनाना है। बैठक की व्यवस्था देख रहे आदिवासी नेता आशीष सय्याम ने बताया कि भाजपा ने आदिवासी हित में जो कार्य किए हैं, उसकी जानकारी एक-एक घर तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

पाठको की राय