Tuesday, October 20th, 2026

कार्यकर्ताओं के साथ वीडी ने किया रविदास समरसता स्मरण

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा बुधवार को प्रदेश भर में संत रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता के कार्यक्रम कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता जिलों में जिला स्तर और मंडल स्तर के कार्यक्रमों में संत रविदास के आदर्शों के आधार पर सामाजिक उत्थान के लिए भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर चर्चा कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कटनी में पार्टी के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णुदत्त शर्मा आज कटनी, पन्ना एवं छतरपुर प्रवास पर हैं। शर्मा जबलपुर से कटनी पहुंचने के बाद कटनी में आॅडिटोरियम बस स्टेंड पर संत रविदास जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां रघुनाथ नगर में संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद समाज के लोगों के साथ भोज में शामिल हुए।  शर्मा आज पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र के ग्राम रामपुर भी जाएंगे। अमानगंज मंडल के बूथ क्रमांक 2 एवं 3 रामपुर में समर्पण निधि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद छतरपुर जिले के खजुराहो में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष कल सुबह भोपाल लौंटेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय