Wednesday, October 28th, 2026

Vastu Tips: घर में किस दिशा में रखें अलमारी? जानें कैश, गहने और लॉकर रखने के शुभ नियम

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की चीजों को सही दिशा और व्यवस्थित तरीके से रखने का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है कि घर में सामान को सही तरीके और जगह पर रखने से सकारात्मक वातावरण बना रहता है. घर में रखी जरूरी और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों में अलमारी का खास महत्व है. घर में अलमारी रखने की दिशा और स्थान को लेकर भी कई वास्तु नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं कि ये नियम कौन-कौन से हैं.

अलमारी रखने की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में भारी अलमारी या वार्डरोब रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को अच्छा माना जाता है. दक्षिण-पश्चिम दिशा को स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. इस दिशा में भारी फर्नीचर रखने को शुभ माना जाता है. इसके अलावा, पश्चिम दिशा में भी अलमारी रखी जा सकती है.

अलमारी को किस दिशा में न रखें?
वास्तु शास्त्र में अलमारी को उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में नहीं रखना चाहिए. घर की इस दिशा को हल्का और खुला रखने की सलाह दी जाती है. इसलिए, इस दिशा में भारी अलमारी रखने से बचें.

किस दिशा में खुलना चाहिए अलमारी का दरवाजा?
अलमारी रखने की दिशा के साथ-साथ उसके दरवाजे की दिशा पर भी ध्यान देना जरूरी है. वास्तु के अनुसार, अलमारी का दरवाजा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खुलना शुभ माना जाता है. उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर से जोड़कर देखा जाता है.

अलमारी में कैश और गहने कहां रखें?
अगर अलमारी में लॉकर या तिजोरी बनी हुई है, तो उसमें नकदी पैसे, गहने और अन्य सामान रखा जा सकता है. तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

अलमारी रखते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
    शीशे वाली अलमारी: अगर अलमारी पर शीशा लगा है, तो ध्यान रखें कि उसमें बिस्तर का प्रतिबिंब न दिखे. वास्तु में बेड के सामने शीशा होना अच्छा नहीं माना जाता है. यदि शीशे की दिशा बदलना संभव न हो, तो रात में उसे ढक सकते हैं.
    साफ-सफाई का रखें ध्यान: अलमारी में बेकार और अनुपयोगी सामान जमा न होने दें. उसे नियमित रूप से साफ करें और कपड़ों व अन्य चीजों को व्यवस्थित रखें.
    अलमारी का रंग: अलमारी का रंग हल्का रखने की सलाह दी जाती है. आप चाहें तो अलमारी के लिए क्रीम, सफेद, हल्का पीला या बेज जैसे रंग चुन सकते हैं.

 

#vastu tips

Source : Agency

आपकी राय

12 + 1 =

पाठको की राय