Monday, October 19th, 2026

शिव पूजा से वास्तु दोष होता है दूर

भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो श्रद्धा भक्ति के साथ की गई जरा सी पूजा से तुरंत प्रसन्न हो जाते है एवं जिनकी पूजा-आराधना से वास्तुदोषों का शमन होता है। आइए जानते हैं वास्तु अनुसार भगवान की पूजा और उनकी तस्वीर को घर पर लगाने के कुछ नियम....

जिन घरों में वास्तुदोष हो वहां सुख-शांति के लिए शिवलिंग पर अभिषेक करने के उपरान्त जलहरी के जल को घर लाकर उससे 'ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय ' ये मंत्र जपते हुए पूरे भवन में छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से वहां उपस्थित सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

कार्य में विघ्न-बाधा,आपसी कलह, रोग आदि परेशानियों को दूर करने के लिए घर के उत्तर-पूर्व (ईशान)या ब्रह्म स्थान में रुद्राभिषेक करना शुभ परिणाम देगा।

जिस तस्वीर में भगवान शिव मां पार्वती, बेटे गणेश और कार्तिकेय के साथ हों वह तस्वीर घर में लगाना काफी शुभ होता है। इससे घर में क्लेश नहीं होता है, और घर के बच्चे आज्ञाकारी होते हैं।

भोले शंकर की क्रोध की मुद्रा वाली तस्वीर कभी घर में नहीं लगानी चाहिए ऐसी तस्वीर विनाश का प्रतीक होती है।

भगवान शिव का निवास कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में है  इस कारण शिवजी की मूर्ति या फोटो घर के उत्तर दिशा में लगाना श्रेष्ठ रहता है, उत्तर दिशा में शिवजी की फोटो या मूर्ति ऐसी जगह पर लगानी चाहिए, जहां घर में आने-जाने वाले सभी लोग महादेव के दर्शन कर सकें इससे आपसी रिश्ते और मजबूत होते हैं।

शिवजी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें वे खुश दिख रहे हों नंदी पर विराजित या फिर ध्यान की मुद्रा की तस्वीरें घर में लगाने से वातावरण शांत रहता है और बच्चों में भी एकाग्र होने का भाव बढ़ता है।

जहां शिवजी की फोटो लगी हो, वह जगह एकदम साफ होनी चाहिए। शिवजी के आसपास गंदगी न रखें, अन्याथा घर में वास्तु दोष बढ़ सकते हैं और धन हानि हो सकती है।

अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए भी घर में शिवजी की सपरिवार की फोटो लगाएं।

#Vastu

Source : Agency

पाठको की राय