Tuesday, October 20th, 2026

दिलजीत दोसांझ के गाने पर वरुण धवन और कियारा आडवाणी का फनी डांस


वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों फनी डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस तरह के अजीब डांस स्टेप्स आपने शायद ही कभी देखे होंगे। सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के गाने लवर पर वरुण और कियारा की यह मस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही है। रणवीर सिंह ने भी उनके इस वीडियो पर हंसने वाली इमोजी और हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है। वरुण और कियारा काफी अच्छे दोस्त हैं और फिल्म 'कलंक' में दोनों को एक साथ देखा गया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय