Wednesday, October 21st, 2026

सहस्त्रबाहु जयंती पर विविध क्रीडा प्रतियोगिता

रायपुर

क्षत्रिय वंष के प्रणेता राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर रविवार को रायपुर कान्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनता कॉलोनी गुढियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, अमलीडीह रोड, शिवानंद नगर, एवं सी.बी.एस.ई. मान्यता प्राप्त विद्यालय केन्ट इंटरनेशनल स्कूल झीट, रायपुरा अमलेश्वर मार्ग में वार्षिक क्रीडा उत्सव का आयोजन किया गया है। भगवान सहस्त्रबाहु का साम्राज्य पूरे भारत वर्ष में एवं विदेशों में रहा। भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा विद्यालय में प्रात: 10 बजे की जायेगी, इसके पश्चात तीन मशाल (शक्ति, एकता व विकास) प्रज्जवलित की जायेगी।

इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु विभिन्न प्रकार की क्रीडा प्रतियोगिताएॅ कक्षावार आयोजित की जायेगी। जैसे - गोला फेंक, तवा फेंक, व्यंजन प्रतियोगिता, रंगोली, पुष्पसज्जा, सुलेख, सलाद, फैंसीडे्स, कबड्डी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रथम व द्वितीय आने पर पुरस्कृत किया जायेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय