Friday, October 23rd, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर में आजादी का अमृत महोत्सव पर हुए विविध आयोजन

रायपुर

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रायपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर स्टेट डेव्हलपमेंट रिसर्च सेंटर रायपुर द्वारा आयोजित रंगोली, चित्रकला एवं आजादी के अनुभवों को समझने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी है। जिसमे मुख्य अतिथि श्री श्याम बैस, विशेष अतिथि संजय देवांगन (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन लिमिटेड के सीनियर मैनेजर), कार्यक्रम संयोजक श्री दान सिंह देवगन, बालिका विभाग की प्राचार्या डा. ईरावतभूषण परगहनिहा, बालक विभाग के प्राचार्य डा.विनोद कुमार पाण्डेय एवं समस्त आचार्य दीदी उपस्थित थे।

मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद मुख्य अतिथि ने आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी। उसके बाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम को समापन किया गया। यह जानकारी विद्यालय के आचार्य श्री नेतराम शर्मा ने दी।

 

#Various events organized on the Amrit festival of freedom in Saraswati Shishu Mandir

Source : Agency

पाठको की राय