Saturday, October 24th, 2026

वाराणसी: शिवपुर स्थित कांशीराम आवास को अतिक्रमण मुक्‍त करने के लिए नगर निगम ने चलाया बुलडोजर

वाराणसी
शिवपुर के इंद्रपुर स्थित कांशीराम आवास को पूरी तरह अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक बार फिर नगर निगम और डूडा की ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व स्वयं वरुणापार जोनल अधिकारी प्रमिता सिंह व डूडा अधिकारी निधि बाजपेयी कर रही थी। इस दौरान नगर निगम के जेसीबी द्वारा कई पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया और ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई कि अपने-अपने ब्लॉक के कमरे के आगे सड़क या पटरियों पर पक्का निर्माण ना करें अन्यथा दोबारा की कार्रवाई में जुर्माना भी वसूला जाएगा।

वहीं नगर निगम की दुबारा हुई इस कार्रवाई से आवास परिसर में अतिक्रमणकारियों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया और कुछ अतिक्रमणकारी अपने से ही सड़क पर फैलाया सामान समेटे नजर आए।

 

#Varanasi

Source : Agency

पाठको की राय