Monday, October 19th, 2026

रक्षा बंधन से पहले शुक्रवार को रखते हैं वरलक्ष्मी व्रत, दरिद्रता दूर कर धन लाभ देती हैं मां लक्ष्मी

ऩई दिल्ली
श्रावण पूर्णिमा से पहले शुक्रवार की सुबह से ही तेलुगु परिवार में सुहागिनें वरलक्ष्मी माता की पूजा करती है। इस दिन व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए सुहागिने वरलक्ष्मी माता से वरदान मांगती हैं। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से माता प्रसन्न होती हैं और घर से दरिद्रता को दूर कर सुख-समृद्धि और धन वैभव लाती हैं। इस साल यह व्रत आज 20 अगस्त को रखा जाएगा। यह व्रत खासकर दक्षिण भारत में ही रखा जाता है। 

माता वरलक्ष्मी की पूजा में नौ तरह के फलों और मिठाइयों का नैवेद चढ़ाया जाता है। कथा पाठ और 108 नाम की पूजा होती है। शाम में मां की आरती गाने के बाद सुहागिनों एक दूसरे में सुहाग की सामग्री और फलदान करती हैं।

वरलक्ष्मी व्रतम् शुक्रवार, अगस्त 20, 2021 को
सिंह लग्न पूजा मुहूर्त (प्रातः) – 05:53 से 07:59 सुबह तक

 

#मां लक्ष्मी

Source : Agency

पाठको की राय