Sunday, October 25th, 2026

वनिशा ने बढ़ाया प्रदेश का मान, की जायेगी हर संभव मदद- राज्य मंत्री परमार

भोपाल

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय में सीबीएसई 2021 की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक लाने वाली कु. वनिशा पाठक को प्रोत्साहित करते हुए पुस्तकें और खिलौने भेंट किये।

परमार ने वनिशा से कहा कि यह आपकी पढ़ाई के प्रति रूचि, एकाग्रता और सतत मेहनत का परिणाम है। इसी तरह आपको जीवन की हर परीक्षा में सफलता मिलेगी। मध्यप्रदेश सरकार सदैव आपके साथ है। आपकी हर संभव मदद की जाएगी।

परमार ने वनिशा को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आईआईटी-जेईई की पुस्तकें, खिलौने और छोटे भाई विवान पाठक जिन्होंने क्रिकेटर बनने की इच्छा जताई थी उन्हें क्रिकेट बेट ,वाइट बोर्ड आदि भेंट किये। परमार ने दोनो भाई-बहन के सुखद, सफल,स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 इस अवसर पर आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, संचालक के.के. द्विवेदी, वनिशा के मामा-मामी डॉ अशोक शर्मा तथा डॉ श्रीमती भावना शर्मा सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

#वनिशा ने बढ़ाया

Source : Agency

पाठको की राय