Wednesday, October 21st, 2026

वन विहार: पर्यटक बढ़ाने की प्लॉनिंग, 65 करोड़ से बदलेगा लुक

भोपाल
राजधानी में अब वन विहार का  65 करोड़ की लागत से नए बदलाव की एक बार फि र तैयारी शुरू हो गई है।  ऐसा इसलिये किया जा रहा है ताकि यहां पर आने वाले लोगों को सिंह, बाघ, चीता और भालू को देखने के लिये लंबा इंतजार न करना पड़े। नई प्लानिंग में अब वन विहार की एनिमल हाउस की डिजाइन को बदला जाएगा । इसके लिये  मुंबई के भायखला जू का पैटर्न सर्च किया जा  रहा है।  कोरोना काल में जबकि वन विहार में आने वाले सैलानियों की संख्या पर कंट्रोल करने की जरूरत है ऐसे में उनसे वन्य प्राणियों को भी दूर रखा जाना है। ऐसी हालत में इस तरह के रिनोवेशन की कोई जरूरत नहीं है।

वन विहार में एनिमल हाउस की प्लानिंग में ग्लॉसी फेंसिग लगाने की तैयारी है। इसके अलावा यहां पर एप्रोज ब्रिच, ब्रीम हेच  और जिन रूट पर यह चलते हैं वहां पर नरम मिट्टी बिछाने पर फोकस किया जा रहा है। इस समय टाइगर को पर्यटकों की एप्रोच में लाने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि वह बाड़े से अक्सर दूर ही रहता है उसके लिये टाइगर ट्रेल पर काम होगा। यहां पर 18 एनिमल हाउस हैं जिनका रिनोवेशन किया जाएगा।

 

#Van Vihar

Source : Agency

पाठको की राय