वन विहार राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिए आज से पुनः खुलेगा
भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल पर्यटक और आमजनों के लिए पर्यटन गतिविधियाँ मंगलवार एक जून से पुनः शुरू हो जाएंगी। पर्यटक वन बिहार में सोमवार से गुरुवार तक सप्ताह में 4 दिन जा सकेंगे।
संचालक वन विहार रविन्द्र सक्सेना ने बताया कि पर्यटको के लिये वन विहार प्रातः 5 से शाम 7 बजे तक वन विहार खुला रहेगा। पर्यटकों को मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पर्यटकों को भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की गाइड लाइन का पालन करना जरूरी होगा।
Source : Agency

पाठको की राय