Sunday, October 25th, 2026

महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर महिला केंद्र ने बांटा मठा

रायपुर

महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर महिला केंद्र ने टैगोर नगर चौक पर दो हजार से अधिक राहगीरों में मठा बांटा। इस दौरान सुबह-सुबह काम पर जाने वाले कर्मचारियों, सब्जी बेचने- ठेला चलाने वाले, आटो रिक्शा चालक सहित आमजन भी इससे लाभान्वित हुए।

महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि वल्लभ नगर महिला केंद्र हर साल मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस पर मठा वितरण करता है। इस बार मजदूर दिवस पर लगातार बारिश होने की वजह से कार्यक्रम में विलंब हुआ। कार्यक्रम में मंडल के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, सौ संध्या खंगन, अपर्णा देशमुख, युवा समिति के अध्यक्ष विनोद राखुंडे, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष अभय भागवतकर आदि मौजूद रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय