Tuesday, October 20th, 2026

बिना विरोध-समर्थन और पुलिस की भाग-दौड़ का रहा वैलेंटाइन डे

जबलपुर
हर चीज में इवेंट और बाजार को देखने वाली दुनिया ने वैलेंटाइन डे को जम के भुनाया। ग्रीटिंग कार्ड, गिμट से लेकर μलावर तक का मार्केट इस सप्ताह उठाव पर रहा। आज शहर के साथ ही पूरा का गुलाब चर्चा में रहा। आम दिनों की तुलना में आज गुलाब महंगा बिका। फूल मार्केट ने वैलेंटाइन को ध्यान में रखते हुए करीब 20 फीसद अतिरिक्त फूल मंगाए। वहीं कई सालों बाद आज वैलेंटाइन डे बिना विरोध और समर्थन तथा पुलिस की भाग-दौड़ के मनाया जा रहा है।

युवाओं में उत्साह
वैलेंटाइन मार्केट के साथ वैलेंटाइन पर विश्वास करने वाले युवाओं में भी आज के दिन का उत्साह दिखा। पुलिस और विरोधियों की नजर के बाद भी जिसको वैलेंटाइन डे मनाना था, उन्होंने मना लिया। पुलिस सुबह से दोपहर तक उद्यानों सहित पिकनिक स्पॉट्स में सक्रिय थी तो इसलिए थी कि वैलेंटाइन के नाम पर अभद्रता- छेड़छाड़ आदि न हो। मर्यादित भाव में घूम-फिर रहे लोगों को परेशान नहीं किया गया। लोगों की समझदारी के चलते इस बार विरोधियों की भगवा गैंग, गुलाब की लाली पर भारी नहीं पड़ पाई।

रेस्टारेंट-क्लब और आउटिंग
वैलेंटाइन पर आबाद रहने वाले कॉलेज के आसपास के रेस्टारेंट, गार्डन, और पिकनिक स्पॉट में आज आवाजाही रही। पर्सनल स्तर पर क्लबों, रिसोर्ट आदि में पिकनिक भी देखीं गर्इं। स्कूल- कॉलेज-यूनिवर्सिटी में आज प्रचार माध्यमों को ज्यादा मसाला नहीं मिला। वैलेंटाइन डे आज पर्सनल रहा। लोगों ने अपनी पत्नियों को फूल दिए। भंवरताल उद्यान में सुबह-सुबह पहुंचे एक जोड़े पर पुलिस की निगाह थी। पर जब पता चला कि वे पती-पत्नी हैं तो पुलिस वाले शांत हो गए।

...और ऐसा भी हुआ
वैलेंटाइन डे पर धर्मस्थलों पर भी भीड़ देखी गई। लोगों ने अपने आराध्य, माता-पिता गुरु आदि का आशीर्वाद लिया। उन्हें फूल भी भेंट किए। नर्मदा माई को पुष्प अर्पण और दीपदान करने वाले कम नहीं थे। प्रेम को भगवत प्राप्ति का मार्ग बताने वाले दार्शनिक ओशो के अनुयाइयों ने आज प्रेम दिवस मनाया। ओशो प्रेमियों ने गौ बच्छा घाट पर आज प्रेम पर ओशो के वीडियो प्रवचन सुनने के बाद ध्यान-नृत्य के साथ उत्सव मनाया।

 

Source : Agency

पाठको की राय