Sunday, October 25th, 2026

टीका स्वस्थ जीवन का आधार है: त्रिवेणी बाई यादव

भोपाल

'कोरोना महामारी से हमारी सुरक्षा के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी है, यह स्वस्थ जीवन का आधार है' यह कहना है होशंगाबाद जिले के विकास खंड सोहागपुर में रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला त्रिवेणी बाई यादव का है, जिन्होंने शनिवार 26 जून को अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पंचायत भवन महुआखेड़ा कला पर पहुँचकर टीका लगवाया।

त्रिवेणीबाई ने बताया कि टीके को लेकर पहले उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी, लेकिन जब क्षेत्र के जनपद सीईओ श्रीराम सोनी द्वारा उन्हें घर पर जाकर टीके के फायदे बताए और कहा कि टीका कोरोना से हमारी रक्षा के लिए एक जरूरी उपाय है, तो वें झट से टीका लगवाने के लिए राजी हो गई। वें बताती हैं कि टीका लगवाने के बाद उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। वें कहती हैं कि हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाअभियान चलाकर सभी के टीकाकरण के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाएँ और स्वयं को और अपने परिवार को कोरोना से बचाएँ।

टीकाकरण केंद्र पर त्रिवेणी बाई का जनपद सीईओ सोहागपुर द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया।

 

#टीका स्वस्थ

Source : Agency

पाठको की राय