Monday, October 26th, 2026

टीका महाअभियान : स्कूल, अस्पतालों में बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

भोपाल
राजधानी में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण से बचने को लेकर वैक्सीन लगवाने पर जोर-आजमाइश शुरू होने जा रही है। शहर में बुधवार यानी 15 जून से शुरू हो रहे महाअभियान में 12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन के सेकेंड डोज और पहले डोज लगाने के लिए टीकाकरण विंग तैयार की जा रही है। इस महाअभियान में पूरे शहर में 220 टीमें अलग-अलग स्कूलों और अस्पतालों में उपस्थित रहकर वैक्सीनेशन का काम करेंगी। बताया जा रहा है कि 220 में से 48 टीमों को एक-एक जनशिक्षा केंद्र के स्टॉफ के साथ रखा जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश अहिरवार ने बताया कि सामान्य तौर पर अस्पतालों में तैनात रहने वाली 40 टीमें पहले जैसे ही काम करेंगी। यदि कोई बच्चा स्कूल में टीका नहीं लगवा पाता है तो वह अस्पताल में जाकर भी वैक्सीन लगवा सकता है।

 

#Vaccine campaign

Source : Agency

पाठको की राय